०राजस्थान का एकीकरण
०भारतीय स्वतंत्रता अधिनियम 1947:_ इस अधिनियम की धारा 8 अनुसार कोई भी रियासत अपनी मर्ज़ी से भारत अथवा पाकिस्तान में मिल सकती थी और रियासत चाहे तो वो अपना स्वतंत्र अस्तित्व भी रख सकती थी।
०रियासती विभाग:_गठन 5 जुलाई 1947 को
अध्यक्ष:_सरदार वल्लभभाई पटेल
सचिव:_ वी.पी. मैनन
०लॉर्ड माउंट बेटन योजना:_यह योजना भारत में 4जुलाई 1947 को लागू हुई थी, इसके तहत 2 नवीन राष्ट्र बनाए जाने थे_
1.भारत 2.पाकिस्तान
०भारतीय स्वतंत्रता अधिनियम 1947:_ इस अधिनियम की धारा 8 अनुसार कोई भी रियासत अपनी मर्ज़ी से भारत अथवा पाकिस्तान में मिल सकती थी और रियासत चाहे तो वो अपना स्वतंत्र अस्तित्व भी रख सकती थी।
०रियासती विभाग:_गठन 5 जुलाई 1947 को
अध्यक्ष:_सरदार वल्लभभाई पटेल
सचिव:_ वी.पी. मैनन
उद्देश्य:_जो रियासत भारत में अपना विलय चाहती है, वह भारतीय विलय पत्र पर अपना हस्ताक्षर करें।
विलय पत्र के अनुसार जो रियासत भारत में मिलती है, उसमें रक्षा, संचार, विदेशी मामले, भारत सरकार के अधीन होंगे तथा शेष कार्य के लिए रियासतें स्वतंत्र होगी।
०राजस्थान में सर्वप्रथम विलय पत्र पर हस्ताक्षर करने वाली रियासत बीकानेर रियासत थी(07 अगस्त 1947) को। इस समय बीकानेर के तात्कालिक महाराजा सार्दुल सिंह थे।
० बांसवाड़ा के राजा चंद्रवीर सिंह ने विलय पत्र पर हस्ताक्षर करते समय कहा की "मैं अपने डेथ वारंट पर हस्ताक्षर कर रहा हूं"
०मारवाड़ /जोधपुर के शासक हनुवंत सिंह अपनी रियासत को भोपाल के नवाब हमीदुल्लाह के साथ मिलकर पाकिस्तान में मिलना चाहते थे! मारवाड़ के युवा पत्रकार सुमनेश जोशी ने अपने समाचार पत्र "रियासत" में इस योजना का खुलासा किया था!
०विलय पत्र पर हस्ताक्षर करने वाली भारत/राजस्थान की अंतिम रियासत धौलपुर थी, जिसने 14 अगस्त 1947 को विलय पत्र पर हस्ताक्षर किए इस समय धौलपुर के तात्कालिक शासक उदयभान सिंह थे!
० स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद भारत में राज्यों की तीन श्रेणियां बनाई गई_
1. "ए" श्रेणी के राज्य:_ वह राज्य/रियासत जो प्रत्यक्ष तरीके से ब्रिटिश सत्ता के नियंत्रण में थे। उदाहरण- मद्रास, मुंबई, बिहार
यहां पर राज्यपाल _ गवर्नर !
2. "बी" श्रेणी के राज्य:_ वह राज्य जो स्वतंत्रता के बाद छोटी छोटी रियासतों के एकीकरण से बनाए गए। उदाहरण- राजस्थान, मध्य प्रदेश
यहां पर राज्यपाल _ राज्य प्रमुख !
3. "सी"श्रेणी के राज्य:_ छोटे छोटे प्रांत/राज्य जिन्हें चीफ कमिश्नर प्रांत या केंद्र शासित प्रदेश कहा जाता था।
यहां पर राज्यपाल _ कमिश्नर !
० 7 वां संविधान संशोधन:_"ए" व "बी" राज्यों की श्रेणियों को समाप्त कर दिया गया! तथा राज्य प्रमुख पद समाप्त कर राज्यपाल पद का सृजन किया गया। राजस्थान के प्रथम राज्यपाल गुरुमुख निहालचंद बने !
० वर्तमान में राज्यों की दो श्रेणियां हैं_
1. राज्य
2. केंद्र शासित प्रदेश
०16 दिसंबर 1947 को छोटी छोटी रियासतों के एकीकरण के लिए योजना रियासती विभाग द्वारा बनाई गई।
इस योजना की शर्तें: 10 लाख से अधिक आबादी और एक करोड़ की वार्षिक आय वाली रियासत का एकीकरण नहीं किया जाएगा। इस शर्त को पूरा करने वाली राजस्थान की 4 रियासतें थी।
1. जयपुर
2. जोधपुर
3. बीकानेर
4. उदयपुर
० राजस्थान में: एकीकरण से पहले
*19 रियासतें
*3 ठिकाने
1.(कुशलगढ़,बांसवाड़ा)
2.(नीमराणा, अलवर)
3.(लावा, जयपुर)
Note: वर्तमान में लावा टोंक जिले में स्थित है
*1 केंद्र शासित प्रदेश (अजमेर मेरवाड़ा प्रांत)
० राजस्थान का एकीकरण 7 चरणों में हुआ!
०राजस्थान का एकीकरण रियासती विभाग द्वारा किया गया!
० एकीकरण में लगा समय - 8साल 7महीने 14दिन!
० एकीकरण के 7 चरणों में 19 रियासतों, 3 ठिकानों तथा 1 केंद्र शासित प्रदेश का एकीकरण हुआ!
० सबसे पहले मत्स्य संघ चरण का गठन हुआ!
#एकीकरण के चरण
1. मत्स्य संघ(18मार्च1948)
2. पूर्वी राजस्थान/राजस्थान संघ(25 मार्च 1948)
3. संयुक्त राजस्थान(18अप्रैल1948)
4. वृहद राजस्थान(30मार्च1949)
5. संयुक्त वृहद राजस्थान15मई1949)
6. राजस्थान(26जनवरी1950)
7. आधुनिक राजस्थान(01नवंबर1956)
० 30मार्च को राजस्थान दिवस मनाया जाता है,क्योंकि 30 मार्च 1949 वृहद राजस्थान का निर्माण किया गया था!
० राजस्थान की 19 रियासतें : तात्कालिक राजा
1. अलवर - महाराजा तेजसिंह
2.बांसवाड़ा - चंद्रवीर सिंह
3.भरतपुर - बृजेन्द्र सिंह
4.बीकानेर - सार्दुल सिंह
5.बूंदी - बहादुर सिंह
6. धौलपुर - उदय भान सिंह
7. डूंगरपुर - लक्ष्मण सिंह
8.जयपुर -सवाई मान सिंह द्वितीय
9.मेवाड़ -महाराणा भूपाल सिंह
10.जैसलमेर - रघुनाथ सिंह
11.झालावाड़ - हरिशचंद्र बहादुर
12.जोधपुर - हनुवंत सिंह
13.करोली - गनेशपाल देव
14.किशनगढ़ - सुमरसिंह
15.कोटा - महाराव भीमसिंह
16.प्रतापगढ़ - अंबिका प्रताप सिंह
17.शाहपुरा - सूर्जन सिंह
18. सिरोही -अभय सिंह
19.टोंक -अजीजुदुल्ला
Note:
जनसंख्या की दृष्टि से सबसे बड़ी रियासत जयपुर
क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ी रियासत जोधपुर
० राजस्थान के 3 ठिकाने : तात्कालिक राजा
1. नीमराणा(अलवर) - राजेंद्र सिंह
2. कुशलगढ़(बांसवाड़ा) - हरेंद्र सिंह
3. लावा - हंस प्रदीप
Note:एकीकरण के समय लावा ठिकाना जयपुर रियासत में आता था, वर्तमान में यह टोंक जिले में आता है!
०राजस्थान का एकीकरण 7 चरण
1. मत्स्य संघ : 18 मार्च 1948
क्षेत्रफल-12000 वर्ग किलोमीटर
आय - 1 करोड 84 लाख
जनसंख्या - 18 लाख
(4 रियासतें+1ठिकाना) ~ abcd+n
अलवर,भरतपुर,करोली,धौलपुर+नीमराना
कारण: भौगोलिक,आर्थिक और सांस्कृतिक समानता के कारण इन चार रियासतों और एक ठिकाने का आपस में एकीकरण किया गया और मत्स्य संघ बनाया गया।
इसके लिए 27 फरवरी 1948 को हस्ताक्षर किए गए।
मत्स्य नाम महाभारत काल में मत्स्य जनपद के आधार पर के.एम. मुंशी के सुझाव पर रखा गया!
प्रधानमंत्री:_ शोभाराम कुमावत
उपप्रधानमंत्री:_ गोपी लाल यादव, युगल किशोर चतुर्वेदी
राजप्रमुख:_उदयभान सिंह (धौलपुर)
उप राज्यप्रमुख:_ गणेशपाल देव (करौली)
राजधानी:_ अलवर
उद्घाटन किया: गॉडगिल द्वारा(लोहागढ़ दुर्ग में)
2. पूर्वी राजस्थान संघ/राजस्थान संघ: 25 मार्च 1948
क्षेत्रफल _16807 वर्ग किलोमीटर
आय_1.90 करोड़
जनसंख्या_23.5 लाख
राजधानी_कोटा
प्रधानमंत्री_ गोकुल लाल आसावा (शाहपुरा,भीलवाड़ा)
राजप्रमुख_महाराव भीमसिंह (कोटा)
उप राज्य प्रमुख_बहादुर सिंह(बूंदी)
उद्घाटन किया: गॉडगिल द्वारा(कोटा में)
इस संघ में सर्वाधिक रियासतों का एकीकरण किया गया था!
(9 रियासतें +1 ठिकाना)
. डूंगरपुर
. बांसवाड़ा
. प्रतापगढ़
. बूंदी
. कोटा
. झालावाड़
. किशनगढ़
. टोंक
.शाहपुरा
ओर 1 ठिकाना कुशलगढ़ (बांसवाड़ा).
3.संयुक्त राजस्थान: 18अप्रैल1948
क्षेत्रफल - 29977 वर्ग किलोमीटर
आय - 3.16 करोड
जनसंख्या - 42.6 लाख
उद्घाटन - जवाहरलाल नेहरू (सिटी पैलेस/ चंद्र महल उदयपुर में)!
राजधानी - उदयपुर
राज्यप्रमुख - महाराणा भूपालसिंह
वरिष्ठ उप राज्यप्रमुख - भीमसिंह
कनिष्ठ उप राज्यप्रमुख - बहादुर सिंह
प्रधानमंत्री - माणिक्य लाल वर्मा
इस चरण में पूर्वी राजस्थान में उदयपुर रियासत का विलय हुआ!
4.वृहद राजस्थान: 30मार्च1949
राजधानी - जयपुर
पी.सत्यनारायण समिति ने पेयजल की सुविधा के आधार पर जयपुर को राजधानी बनाया!
महाराज प्रमुख - भोपाल सिंह
राजप्रमुख - सवाई मानसिंह द्वितीय
प्रधानमंत्री - हीरालाल शास्त्री
उद्घाटन - सरदार वल्लभभाई पटेल(सिटी पैलेस जयपुर में)!
इस चरण में संयुक्त राजस्थान में 4 रियासतों तथा 1 ठिकाने का विलय किया गया!
°[संयुक्त राजस्थान + 4 रियासत + 1 ठिकाना]
•जयपुर रियासत
•बीकानेर रियासत
•जैसलमेर रियासत
•मारवाड़ रियासत(जोधपुर)
•लावा ठिकाना
5.संयुक्त वृहद राजस्थान: 15मई1949
शंकरदेव राय समिति की सिफारिश द्वारा इस चरण में मत्स्य संघ का वृहद राजस्थान में विलय हुआ!
[मत्स्य संघ +वृहद राजस्थान]
राजधानी - जयपुर
महाराज प्रमुख - भोपाल सिंह
राजप्रमुख - सवाई मानसिंह द्वितीय
प्रधानमंत्री - हीरालाल शास्त्री
6.राजस्थान: 26जनवरी1950
मध्यप्रदेश का सिरोज क्षेत्र + आबू,देलवाड़ा को छोड़कर सिरोही का विलय किया गया!
7.आधुनिक राजस्थान: 01नवंबर1956
सिरोज क्षेत्र को मध्यप्रदेश को दे दिया गया! मध्यप्रदेश का सुनेल टप्पा क्षेत्र और आबू देलवाड़ा राजस्थान में मिलाया गया!
अजमेर मेरवाड़ा को राजस्थान में मिलाया गया!
*अजमेर के एकमात्र मुख्यमंत्री हरिभाऊ उपाध्याय थे!
० सत्यनारायण राव समिति:_
इस समिति की सिफारिश द्वारा कुछ महत्वपूर्ण स्थानों का चयन किया गया!
•राजधानी~जयपुर
•उच्च न्यायालय~जोधपुर
•शिक्षा विभाग~बीकानेर
•कृषि विभाग~भरतपुर
• वन विभाग~कोटा
•खनन विभाग~उदयपुर
Note:
°राजस्थान की दो रियासतें भाषा के आधार पर उत्तर प्रदेश (u.p) में अपना विलय चाहती थी! भरतपुर, धौलपुर
°मालवा संघ:_मेवाड़ के महाराणा भुपाल सिंह मध्यप्रदेश के राजाओं के साथ मिलकर मालवा संघ बनाना चाहते थे!
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें